1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma, T-20 Cricket Series, 1000 Runs

रोहित शर्मा बने भारत की टी-20 जीतों में दूसरे हजारी

Rohit Sharma
नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की टी-20 में जीतों में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं।
              
30 वर्षीय रोहित ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन की शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पहला और कुल 12वां अर्धशतक था। भारत ने इस मुकाबले को 53 रन से जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी-20 जीत दर्ज की। 
                
रोहित ने भारत के 41 टी-20 मैचों में जीत में 37.40 के औसत से 1010 रन पूरे कर लिए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट भारत के 34 टी-20 मैचों की जीत में 13 अर्धशतकों की बदौलत 69.57 के औसत से 1322 रन बना चुके हैं। 
                
भारत के लिए अब तक कुल 66 टी-20 मैच खेलने वाले रोहित ने 31.31 के औसत से 1472 रन बनाए हैं। इसमें 12 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 106 रन का है। (वार्ता)
अगला लेख
गगन ने जीता रजत, अनुराज और स्वप्निल को कांस्य