ICC Test Rankings में जड़ेजा और अश्विन का जलवा, हर लिस्ट में दिख रहे भारत के ऑलराउंडर्स
दुबई: भारत के रविचंद्रन अश्विन बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरूष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि रविंद्र जडेजा सात पायदान के लाभ से शीर्ष 10 गेंदबाजों में शामिल हुए।दोनों ही गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के 40 में से 31 विकेट अपने नाम किए हैं। 2 टेस्ट मैचों में अब तक रविंद्र जड़ेजा ने 191 रन देकर 17 विकेट लिए हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 195 रन देकर 14 विकेट लिए हैं।
जडेजा नयी दिल्ली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट चटकाने के बाद नौवां स्थान हासिल करने में सफल रहे। वह सितंबर 2019 के बाद पहली बार शीर्ष 10 में पहुंचे हैं।चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष 10 में शामिल एक अन्य भारतीय गेंदबाज हैं, वह पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
Ravichandran Ashwin supremacy #RavichandranAshwin #India #INDvsAUS #Cricket #Tests #ICCRankings pic.twitter.com/FxxLC5A11r
— Wisden India (@WisdenIndia) February 22, 2023
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन सूची में शीर्ष पर हैं लेकिन आस्ट्रेलियाई कपतान पैट कमिंस दो पायदान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं।
अक्षर पटेल अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आल राउंडर सूची में शीर्ष पांच में शामिल हो गये जिसके शीर्ष पर जडेजा और अश्विन मौजूद हैं।आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं जिनके बाद स्टीव स्मिथ दूसरे और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं।
Ravindra Jadeja
— Wisden India (@WisdenIndia) February 22, 2023
Ravichandran Ashwin
Axar Patel
All-rounders domination #RaviAshwin #RavindraJadeja #AxarPatel #India #INDvsAUS #ICCRankings #Cricket pic.twitter.com/2olWKOoVDI
भारत के ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद अनिश्चित समय तक क्रिकेट से बाहर हैं लेकिन वह छठे स्थान पर कायम हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है।इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप (23वें), हैरी ब्रुक (31वें) और बेन डकेट (38वें) तथा न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल (11वें) और डेवोन कॉनवे (17वें) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है।
दोनों ही गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के 40 में से 31 विकेट अपने नाम किए हैं। 2 टेस्ट मैचों में अब तक रविंद्र जड़ेजा ने 191 रन देकर 17 विकेट लिए हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 195 रन देकर 14 विकेट लिए हैं।

