1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rajasthan Royals Academy

राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड में शुरू की अकादमी

Rajasthan Royals Academy
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की राजस्थान रॉयल्स टीम ने सर्रे की स्टार क्रिकेट अकादमी के साथ करार करके 'राजस्थान रॉयल्स अकादमी' शुरू की है।

रॉयल्स ने कहा कि इंडोर अभ्यास केंद्र को पूर्व पेशेवर बल्लेबाज सिद्धार्थ लाहिड़ी चलाएंगे जिनके साथ कोचों की पूरी टीम होगी।

इस बारे में रॉयल्स और इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा, मुझे खुशी है कि रॉयल्स ने इंग्लैंड में अकादमी शुरू की है। वहां काफी प्रतिभाएं हैं और आईपीएल तथा भारतीय क्रिकेट से मिलने वाले अनुभव को वहां बांटा जा सकता है।
अगला लेख
पीसीबी ने क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के बावजूद पीएसएल के रंगारंग समापन समारोह को सही ठहराया