सम्बंधित जानकारी
- इंग्लैंड से मिली हार, टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी हैं मैच के मुजरिम
- इस दौरे पर दूसरी बार दर्शकों की गैरमौजूदगी में मिली हार, यह है इंग्लैंड की भारत पर जीत की 10 बड़ी बातें
- 3rd T20I: बटलर के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत
- 3rd T20I: भारत ने इंग्लैंड को दिया 157 रनों का लक्ष्य, कोहली ने जड़े 76 रन
- India vs England 3rd T20 : इंग्लैंड ने टॉस जीता, किया फील्डिंग का फैसला
KKR का यह गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ कर सकता है वनडे डेब्यू, विजय हजारे ट्रॉफी में चटकाए हैं 14 विकेट
मुंबई:पिछले कुछ महीनों में बहुत से गेंदबाजों को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। चाहे वह टेस्ट में मोह्मम्मद सिराज हो, या फिर वनडे और टी-20 में टी नटराजन। अब एक और गेंदबाज टीम इंडिया के लिए नीली जर्सी में डेब्यू कर सकता है।
विजय हजारे एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को इस सत्र में 14 विकेट लेने का फायदा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार बुलावे के रूप में मिल सकता है । वनडे सीरीज के तीनों मैच महाराष्ट्र के पुणे में 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाने हैं।
भारतीय घरेलू सर्किट में पिछले कुछ वर्षों में अपनी शानदार गेंदबाजी से अपना नाम बनाने वाले कृष्णा टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन , नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर के साथ जगह बनाएंगे। यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह एक बार फिर वनडे सीरीज से भी दूर रहेंगे। बुमराह ने सोमवार को ही अपनी शादी की तसवीरें साझा की थीं।
बड़ौदा के आलराउंडर क्रुणाल पांड्या वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं। क्रुणाल ने विजय हजारे में दो शतकों के अलावा दो अर्धशतक भी बनाये थे। लेकिन विजय हजारे में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ और कर्णाटक के ओपनर देवदत्त पडिकल इस बार नजरअंदाज हो सकते हैं। पृथ्वी ने इस सत्र में 827 और पडिकल ने 737 रन बनाये हैं
चयनकर्ताओं का मानना है कि लोकेश राहुल, शुभमन गिल, शिखर धवन और रोहित शर्मा के रहते टीम में सलामी बल्लेबाजों के लिए कोई और जगह नहीं है जब तक कि आखिरी मिनट में रणनीति में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हो। यदि टीम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होता है तो चारों ओपनरों की जगह सुनिश्चित है। किसी को विश्राम दिए जाने की भी कोई सम्भावना नहीं है।
रोहित को विश्राम दिया जाने की सम्भावना थी लेकिन भारतीय उपकप्तान टीम के कप्तान विराट कोहली की तरह खुद को टीम में व्यस्त रखना चाहेंगे।
विजय हजारे के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शिवम शर्मा (21 विकेट ) और अर्जन नागवसवाला (19 विकेट ) पर भी विचार होने की ज्यादा सम्भवना नहीं है। इस बीच आलराउंडर रवींद्र जडेजा फिटनेस कारणों से टीम से बाहर चल रहे थे, अभी फिटनेस कारणों से ही टीम से बाहर रहेंगे। (वार्ता)
