Hanuman Chalisa
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan Team India Cricket

टीम इंडिया नहीं खेलेगी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट

Pakistan
नई दिल्ली। खेल मंत्री विजय गोयल ने स्पष्ट किया कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद नहीं रुकता है तब तक सरकार भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला की अनुमति नहीं देगी। मंत्री का यह स्पष्ट बयान उस दिन आया है जबकि बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच दुबई में द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 
 
भारत पर आतंकी हमले के बाद राजनयिक तनाव के कारण इन दोनों देशों के बीच 2012 से कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गयी है। गोयल ने पत्रकारों से कहा कि बीसीसीआई को पाकिस्तान को किसी भी तरह का प्रस्ताव भेजने से पहले सरकार से बात करनी चाहिए। मैं यह स्पष्ट करता हूं कि जब तक सीमा पार आतंकवाद है तब तक पाकिस्तन के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संभव नहीं है। हम हालांकि कई देशों के बीच होने वाले टूर्नामेंटों  (आईसीसी टूर्नामेंट) के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। 
 
पीसीबी पहले ही बीसीसीआई को कानूनी नोटिस भेज चुका है जिसमें उसने समझौता पत्र का सम्मान नहीं करने के लिए छ: करोड़ डॉलर (लगभग 387 करोड़ रुपए) के मुआवजे का दावा किया है। इस करार में 2015 से 2023 के बीच पांच द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के आयोजन का उल्लेख किया गया है। यह पता चला है कि संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी की अगुवाई में बीसीसीआई अधिकारी पीसीबी के अधिकारियों के सामने यह बात रखेंगे कि सरकार की अनुमति के बिना श्रृंखला का आयोजन नहीं किया जा सकता है और उनसे मामला वापस लेने का आग्रह करेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी में बेन स्टोक्स पर रहेगी नजर