ramcharitmanas
Wed, 23 Sep 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Champions Trophy Ben Stokes

चैंपियंस ट्रॉफी में बेन स्टोक्स पर रहेगी नजर

Champions Trophy
लंदन। बेन स्टोक्स भले ही नहीं मानते कि इंग्लैंड के लिए वे बेहद अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के कारण टीम के लिए डरहम का यह ऑलराउंडर अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। 
 
एडिलेड में बांग्लादेश से 2015 विश्व कप से पहले दौर में शर्मसार होने के दो साल बाद इंग्लैंड की भिड़ंत गुरुवार को द ओवल में चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में इसी टीम से होगी और उसकी कोशिश पहले बड़े एकदिवसीय टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने पर लगी होगी।
 
इसका सबसे बड़ा कारण स्टोक्स ही हैं। न्यूजीलैंड रग्बी लीग के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के बेटे में अपनी मां देबराह के क्रिकेट गुण मौजूद हैं जो एक मशहूर खिलाड़ी हैं। शनिवार को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वन-डे में इंग्लैंड की दो रन की जीत में 25 वर्षीय स्टोक्स में अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने 79 गेंद में 101 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और तीन छक्के जड़े थे। पिछले साल उन्होंने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 198 गेंद में 258 रन बनाए। वे काफी प्रभावी स्विंग गेंदबाज भी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
साइना, प्रणीत की निगाहें थाईलैंड ओपन पर