1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mushtaq Ali Trophy, Ajinkya Rahane

मुश्ताक अली ट्रॉफी : सुपर लीग के साथ तेज होगी खिताब की जंग

Mushtaq Ali Trophy
नई दिल्ली।  इंदौर। घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई को शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण में अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे की कमी खलेगी, जो मामूली चोटों की समस्या से उबर रहे हैं। मुंबई के अलावा कर्नाटक, बंगाल और रणजी तथा ईरानी कप चैंपियन विदर्भ घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खिताब के दावेदारों में शामिल हैं।
 
सभी की नजरें हालांकि मुंबई पर टिकी होंगी, जिसने मौजूदा सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता और ग्रुप चरण में सिर्फ एक मैच हारने के बाद सुपर लीग चरण में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। मुंबई की चयन समिति के अध्यक्ष अजित आगरकर के अनुसार रहाणे को ग्रुप चरण में खेलना पड़ा लेकिन अब उन्हें उबरने के लिए आराम की जरूरत है।
 
ग्रुप चरण में मुंबई की टीम ग्रुप सी में छ: में से पांच मैच जीतकर शीर्ष पर रही थी लेकिन रहाणे इस दौरान 9.67 की औसत से सिर्फ 58 रन बना पाए। रहाणे की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर मुंबई की अगुआई करेंगे। मुंबई को सुपर लीग के ग्रुप बी में कर्नाटक, दिल्ली, विदर्भ और उत्तर प्रदेश के साथ रखा गया है जबकि ग्रुप ए में झारखंड, गुजरात, रेलवे, बंगाल और उत्तर प्रदेश को जगह मिली है।
 
सुपर लीग ग्रुप ए और ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने वाली टीमों के बीच यहां होलकर स्टेडियम में 14 मार्च को फाइनल खेले जाएगा। झारखंड और दिल्ली ने ग्रुप ए, विदर्भ और गुजरात ने ग्रुप बी जबकि मुंबई और रेलवे ने ग्रुप सी से सुपर लीग में जगह बनाई है। कर्नाटक और बंगाल ने ग्रुप डी जबकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ग्रुप ई से सुपर लीग में पहुंचने में सफल रहे।
अगला लेख
मैनचेस्टर ने आखिरी पेनल्टी पर पीएसजी को किया लीग से बाहर