1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mumbai Indians, IPL, Cricket Operations, Zaheer Khan

मुंबई इंडियन्स के क्रिकेट संचालन निदेशक बने जहीर

Mumbai Indians
मुंबई। तीन बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया।
 
 
फ्रेंचाइजी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा की। जहीर 2009, 2010 और 2014 आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियन्स की टीम का हिस्सा थे। जहीर ने फ्रेंचाइजी के लिए 30 मैचों में 29 विकेट हासिल किए। 
 
जहीर ने ट्विटर पर लिखा कि मुंबई इंडियन्स के साथ दोबारा जुड़ना खुशी की बात है। बाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्वीट किया, मुंबई इंडियन्स टीम के साथ अपने शहर लौटना पूर्ण खुशी देने वाला है।

रोहित शर्मा और मुंबई इंडियन्स पल्टन के साथ को लेकर बेताब हूं। सत्र के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।
अगला लेख
विराट कोहली ने स्पिनर विकल्प नहीं चुनने के फैसले का बचाव किया