1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mumbai Indian new face in IPL 11

मुंबई इंडियंस को मिला गेल की टक्कर का हिटर, जो चौकों से अधिक लगाता है छक्के

Mumbai Indian IPL 11
क्रिस गेल ने इंडियन् प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रिकॉर्ड की एक पूरी किताब लिख रखी है। लंबे लंबे छक्के, सबसे अधिक छक्के, सब से बड़ा स्कोर जैसे रिकॉर्ड आईपीएल में गेल के नाम हैं। फिलहाल आईपीएल में गेल से बड़ा हिटर कोई नहीं है, लेकिन मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने आखिर एक ऐसे बल्लेबाज़ की तलाश कर ली है, जो गेल की तरह ही गेंदबाज़ों का काल है। 
 
विंडीज टीम के इविन लुइस आईपीएल 11 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। यह कोई आम बल्लेबाज़ नहीं है, बल्कि टी 20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ है।  विंडीज का यह सलामी बल्लेबाज़ अब तक 14 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतक के साथ 26 चौके और 40 छक्के मार चुका है। दोनों ही शतक भारत के खिलाफ लगाए गए हैं।
 
गेल का अब तक कोई जवाब नहीं है, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे बल्लेबाज़ की खोज की है जो पावर प्ले में ताबड़तोड़ रन बनाने में माहिर है। इस आईपीएल में मुंबई की ताकत अब और बढ़ गई है।  देखना दिलचस्प होगा कि लुइस आईपीएल में कितने सफल हो पाते हैं। 
अगला लेख
जेसन की जगह मिशेल मुंबई इंडियंस में शामिल