बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jason Behindroof, Michelle McClenaghan, Mumbai Indians, IPL
Written By
Last Modified: सोमवार, 19 मार्च 2018 (17:00 IST)

जेसन की जगह मिशेल मुंबई इंडियंस में शामिल

Jason Behindroof
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के अगले महीने से शुरू होने वाले 11वें संस्करण के लिए जेसन बेहरेनड्रॉफ की जगह मिशेल मैकक्लेनघन को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।


बोर्ड के अनुसार, आईपीएल की तकनीकी समिति ने मुंबई इंडियंस में इस बदलाव की अनुमति दी है। मुंबई की टीम में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन की जगह न्यूजीलैंड के मिशेल को टीम में चुना गया है। बेहरेनड्रॉफ पीठ की चोट से पीड़ित हैं और आईपीएल-2018 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

प्लेयर्स रेग्युलेशन के आधार पर मुंबई को पंजीकृत एवं उपलब्ध खिलाड़ी पूल (आरएपीपी) से स्थानापन्न खिलाड़ी को चुनने की अनुमति है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कीवी खिलाड़ी मैकक्लेनगन को उनके आधार मूल्य 1 करोड़ रुपए की कीमत पर टीम में शामिल किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुंबई इंडियंस को मिला गेल की टक्कर का हिटर, जो चौकों से अधिक लगाता है छक्के