धोनी के सिर पर मलिंगा के बाल! कुछ फैंस हंसे तो कुछ आईसीसी पर भड़के (फोटो)
पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अब तक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहे हैं। गेंदे कितनी भी कम क्यों ना हो अंतिम ओवरों तक मैच को ले जाकर वह टीम इंडिया को जीत दिला ही देते थे।
श्रीलंका की टीम की कप्तानी कर चुके तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी अपनी टीम को हैरतअंगेज जीत दिलाई है। अंतिम ओवरों में अहम समय पर विकेट चटकाकर टीम को हारे हुए मैच जिताए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी और लसिथ मलिंगा के बीच आखिरी ओवर में सिर्फ एक बार ही सामना हुआ है। इस मैच में ना धोनी टीम इंडिया को जिता पाए और ना ही मलिंगा श्रीलंका टीम को। यह मैच टाई रहा।
धोनी और मलिंगा के इस ऐतिसाहिक टक्कर को याद कर आईसीसी ने अलग अंदाज में मिला दिया। हाल ही में आईसीसी की एक समर्थित ट्विटर हैंडल से धोनी का एक फोटो शेयर हुआ जिसमें धोनी के सिर पर मलिंगा के बाल हैं।
इस फोटो का कैपशन था - नीचे जाते यॉर्कर्स, हैलीकॉप्टर शॉट्स,, यह खिलाड़ी सब कर सकता है, पेश है एम एस मलिंगा
Dipping yorkers. Slip catches. Helicopter shots. He can do it all...
— #CWC11Rewind (@cricketworldcup) March 15, 2021
Presenting MS Malinga.#CWC11Rewind pic.twitter.com/89WxAtmZvy
इस फोटो को देखकर ज्यादातर फैंस की हंसी छूट गई। कुछ ने तो धोनी का नाम ही बदल डाला। आईसीसी के इस फोटो पर इन फैंस ने कुछ ऐसे ट्वीट किए।
लसित सिंह धोलिंगा
— रोहित.विश्नोई (@The_Kafir_boy) March 15, 2021
It should be Dholinga!
— Chandan Venkatesh (@ExcitedThinker) March 16, 2021
Mahilinga would be better for the name
— Madan_Kumar_M (@MadanKu74825733) March 16, 2021
हालांकि कुछ फैंस को आईसीसी का यह रवैया अच्छा नहीं लगा और फैंस को यह खुद का प्रचार करने की सस्ती लोकप्रियता लगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आड़े हाथों लिया और लिखा -
I am shocked! What kind of a promotion is this? Creative....but how... Omg! @ICC sure has got some tricks up their sleeves that @msdhoni and Malinga failed to read while they were still active on intl. Cricket scene.
— Neon Pixel Network - Lemon Green Media (@sanjusk04) March 17, 2021
What the fuck we do about it now ?
Both are retired
— professor samuel oak (@prof_oak123) March 15, 2021
Probably the pandemic struck the staffs mind soo well that they cant even notice how shit they are doing on Twitter ...
— Chirag Shukla (@Shuklajii96) March 16, 2021
आजकल माही के बालों के साथ कुछ ज्यादा ही प्रयोग हो रहा है।हाल ही में एक स्पोर्ट्स चैनल के ट्विटर हैंडल पर धोनी बिना बाल के नजर आए थे। इस लुक में उन्हें मार्शल आर्ट्ल ट्रेनिंग सेंटर का एक बौद्ध भिक्षु गुरु बताया गया था जिसमें वह क्रिकेट खेल रहे बच्चों को लालच का ज्ञान देता है। धोनी के इस लुक पर काफी मीम्स बने थे।
लालच की इस कहानी में मुख्य किरदार हिटमैन रोहित शर्मा की होती है जो आईपीएल 2021 में 5 ट्रॉफियां जीत चुके हैं और दो लगातार ट्रॉफियां जीत चुके हैं। बच्चे धोनी से पूछते हैं कि क्या लालच बुरी बला है। तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बताते हैं कि लालच से अगर जीत की भूख बढ़ती है तो लालच इज कूल।
गुरू धोनी से एक बालक प्रश्न करता है कि क्या इस बार रोहित हैट्रिक लगाएगा। तो महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं कि इसका मंत्र तो आईपीएल 2021 ही बता पाएगा।

