Hanuman Chalisa
Wed, 29 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni, training, Dubai

युवा क्रिकेटरों को दुबई में ट्रेनिंग देंगे एमएस धोनी

Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो विश्वकप जिता चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी नई भूमिका के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में युवा क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देते नजर आएंगे। 
        
दरअसल धोनी ने दुबई में अपनी पहली क्रिकेट अकादमी खोली है जो उनकी एमएसडी अकादमी की शाखा है। एमएसडी अकादमी की अन्य शाखाएं भारत में बोकारो, वाराणसी और लखनऊ में हैं। धोनी ने दुबई में 15 अगस्त को अपनी अकादमी का शुभारंभ किया था, जो उनकी विदेशों में पहली अकादमी भी है।  
        
धोनी के करीबी और पूर्व क्रिकेटर मिहिर दिवाकर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'हमारी स्पोर्ट्स प्रबंधन कंपनी आरका ने यूएई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब के साथ नई अकादमी खोलने के संबंध में करार किया है। हम दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर में भी अकादमी स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं।
         
वर्ष 2000 में अंडर 19 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे मिहिर ने कहा, 'धोनी जल्द ही दुबई जाएंगे, जहां वह युवा क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाएंगे। इसके अलावा धोनी का सपना उनके गृहनगर रांची में भी क्रिकेट अकादमी खोलने का है, जिसके लिए राज्य सरकार से की जा रही बातचीत इस समय अंतिम चरण में है।' (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पांड्या बंधुओं ने पिता को दिया 'सरप्राइज' गिफ्ट