Hanuman Chalisa
Tue, 6 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni Brilliant batting

कप्तान धोनी का कमाल, शतक लगाया और टीम को जीत दिलाई

MS Dhoni batting
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर शतक जमाया और झारखंड की छत्तीसगढ़ पर 78 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। धोनी ने 107 गेंदों पर दस चौकों और छह छक्कों की मदद से 129 रन बनाए और झारखंड को शुरुआती झटकों से उबारा।
 
धोनी ने शाहबाज नदीम (90 गेंदों पर 53) के साथ सातवें विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। झारखंड ने धोनी की पारी से नौ विकेट पर 243 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की टीम इसके जवाब में 38.4 ओवर में 165 रन पर आउट हो गई।
 
धोनी ने तब क्रीज पर कदम रखा जब 14वें ओवर में स्कोर चार विकेट पर 43 रन था। इसके बाद इशांक जग्गी और कौशल सिंह भी पवेलियन लौट गए और 20वें ओवर तक स्कोर छह विकेट पर 57 रन हो गया। धोनी ने यहां से नदीम के साथ पारी संवारी।
 
ये भी पढ़ें
गेल के बल्ले का कहर, जिस टीम ने निकाला बाहर, उसे ही गेल ने बाहर कर दिया