1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mitchell Marsh feels Australia will be a different side against Bangladehs in T20iS

मिचेल मार्श ने भरोसा दिलाया वनडे जैसा हाल T-20I सीरीज में नहीं होगा

Australia
बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज हारकर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाचुकी ऑस्ट्रेलिया के टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल मार्श ने कहा टीम एकदिवसीय सीरीज से आगे बढ़ चुकी है और टी-20 सीरीज में बांग्लादेश के हाथों शर्मसार नहीं होगी।

गौरतलब है कि मिचेल मार्श  एकदिवसीय सीरीज से बाहर बैठे थे। उनके साथ ट्रेविस हेड और मुख्य गेंदबाजों की तिकड़ी भी बाहर थी। बांग्लादेश इसका फायदा उठाकर 2-1 से एकदिवसीय सीरीज जीत गया। हालांकि तीसरा एकदिवसीय मैच भी ऑस्ट्रेलिया बुमुश्किल 1 विकेट से जीता।

ऑस्ट्रेलिया को चट्टोग्राम में अब बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय  मैच में दो दो हाथ करने हैं। अगले दोनों मैच 19 और 21 तारीख को खेले जाएंगे। टीम में टिम डेविड, और एरॉन हार्डी की वापसी हुई है।

हालांकि मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को बांग्लादेश की तेज गेंदबाजी ईकाई से सावधानी बरतने की हिदायत दी है।मार्श ने कहा, "मुझे लगता है कि बांग्लादेश क्रिकेट के लिए कुछ तेज़ गेंदबाज़ों का होना वाकई रोमांचक है। हमने 2021 में जो अनुभव किया था, उससे अलग हालात देखे हैं, और मुझे लगता है कि यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है। हम साउथ अफ्रीका में 2027 वर्ल्ड कप का इंतज़ार कर रहे हैं। यह उनके लिए वाकई एक रोमांचक संभावना है, और हम अब इस फ़ॉर्मेट में उनके ख़िलाफ़ खेलने की चुनौती का इंतज़ार कर रहे हैं।"

"मैं कभी यहाँ नहीं आया और न ही इस मैदान पर खेला हूँ, इसलिए यह मेरे लिए भी नया और रोमांचक है। विकेट पर थोड़ी घास है। यह एक अच्छी सतह लगती है और मुझे यकीन है कि यह क्रिकेट का एक शानदार और मनोरंजक खेल पेश करेगी।"उन्होंने आखिर में कहा, "वे एक अच्छी टीम हैं। वे हाल ही में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, और इससे हमें एक बड़ी चुनौती मिलेगी - एक ऐसी चुनौती जिसके लिए हम तैयार रहेंगे।"
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
टाइम्स मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में स्मृति मंधाना अकेली भारतीय