सम्बंधित जानकारी
- भारत A ने बदली गई गेंद का किया था विरोध, वार्नर और कोवान ने मांगा स्पष्टीकरण
- IPL नीलामी में पहली बार इटली के क्रिकेटर ने भेजा नाम, 30 लाख है बेस प्राइस
- अनिल कुंबले को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
- विराट और रोहित को डक पर आउट करने वाला अमेरिकी गेंदबाज होगा IPL Mega Auction में शामिल
- जेम्स एंडरसन संन्यास के बाद IPL में खेलने को तैयार, ऑक्शन के लिए यह रखा बेस प्राइज
ग्लेन मैक्सवेल ने रिटेन नहीं करने के पीछे के कारणों के लिए RCB की सराहना की
यह ऑस्ट्रेलियाई 52 मैच में 1266 रन के साथ RCB के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं
Glenn Maxwell Royal Challengers Bengaluru : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा उनसे संपर्क करने और उन्हें रिटेन नहीं करने के पीछे के कारणों को समझाने के प्रयास की सराहना की है।
आरसीबी ने केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया है।
मैक्सवेल 2021 में आरसीबी में शामिल हुए और पिछले चार सत्रों में मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें से बेंगलुरु की टीम तीन प्ले-ऑफ में जगह बनाने में सफल रही।
मैक्सवेल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के अराउंड द विकेट शो में कहा, मुझे मो बोबट और एंडी फ्लावर का फोन आया। मैं जूम कॉल पर था जिसमें उन्होंने रिटेन नहीं किए जाने के फैसले के बारे में बताया। यह बहुत खूबसूरत तरीके से किया गया। हमने लगभग आधे घंटे तक खेल के बारे में बात की। उनकी रणनीति के बारे में बात की। और वे आगे क्या करने के बारे में सोच रहे हैं।
Glenn Maxwell spoke highly of RCB and its management. Mo Bobat and Andy Flower communicated their decision not to retain him ahead of the IPL mega auction over a phone call, and that's how legends should be treated.
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) November 6, 2024
Class act #RCB #IPLAuction pic.twitter.com/pqhzIQ8Z5n
उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह से समझता हूं कि वे किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें उस कोर को बनाने के लिए तीन भारतीयों की जरूरत है और उम्मीद है कि उनके विदेशी खिलाड़ी उन स्थानीय खिलाड़ियों का पूरक बन सकते हैं। मैं इससे खुश था। अगर हर टीम ऐसा करती है तो मुझे लगता है कि शायद रिश्ते और भी सहज हो जाएंगे।
यह ऑस्ट्रेलियाई 52 मैच में 1266 रन के साथ आरसीबी के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। (भाषा)
