1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni's big rule open

खुला बड़ा राज, धोनी हेलमेट में क्यों नहीं लगवाते तिरंगा...

Mahendra Singh Dhoni
हैमिल्टन। आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया को भले ही न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैदान पर हुए एक दृश्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और इसी दौरान धोनी का वह बड़ा राज खुल गया कि वे अपने हेलमेट पर‍ तिरंगा क्‍यों नहीं लगवाते हैं।

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक भारतीय प्रशंसक सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस गया। वह सीधे धोनी के करीब पहुंच गया और घुटने के बल बैठकर धोनी के पैर छूने लगा,  इसी दौरान धोनी का ध्यान प्रशंसक के बजाय उस तिरंगे की ओर गया, जिसे वह हाथ में रखकर उनके पैर छू रहा था, तो धोनी ने उसके हाथ से तिरंगा लेकर अपने पास रख लिया और उस भावुक प्रशंसक को वहां से जल्दी लौटने के लिए कहा।

तिरंगे के प्रति धोनी के इस सम्मान को देखकर सोशल मीडिया पर सभी ने धोनी की तारीफ की। तिरंगे के प्रति धोनी का सम्मान ही है कि वे अपने हेलमेट पर‍ तिरंगा नहीं लगवाते हैं। धोनी का इस बारे में कहना है कि विकेटकीपिंग के समय कई बार हेलमेट जमीन पर रखना पड़ता है। ऐसा करना तिरंगे का अपमान होगा। 
अगला लेख
लखनऊ पहुंचे प्रियंका-राहुल, चुनावी रण के लिए मेगा रोड शो की शुरुआत