जब धोनी ने उठाई पिस्टल (वीडियो)
Publish Date: Thu, 21 Sep 2017 (18:08 IST)
Updated Date: Thu, 21 Sep 2017 (18:11 IST)
कोलकाता। शीर्षक पढ़कर आप शायद चौंक गए होंगे कि आखिरकार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को पिस्टल क्यों उठानी पड़ी। दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी ने कोलकाता पुलिस के ट्रेनिंग स्कूल में जाकर निशानेबाजी में हाथ आजमाए।
कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे मैच से पहले बारिश के कारण टीम इंडिया अभ्यास नहीं कर पाई थी और माही ने इस दौरान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जाकर निशानेबाजी में हाथ आजमाए। कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर माही का पिस्टल से निशाना लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया है।
धोनी के साथ जाने वाले कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दूसरी बार धोनी की मेजबानी शानदार रही। वे बेहतरीन निशानेबाज है और उसने हम सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ‘पीटीएस की शूटिंग रेंज अत्याधुनिक है और धोनी ने 10 और 25 मीटर दोनों रेंज में निशानेबाजी की। इससे पहले धोनी ने 2010 में एक पुरानी मोटरसाइकिल की तलाश में शहर पुलिस के मुख्यालय का दौरा किया था।
(Video and photo courtesy: Kolkata police facebook page)
देखें वीडियो