सम्बंधित जानकारी
- धोनी ने स्टंप के पीछे फुर्ती के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को श्रेय दिया
- महेंद्र सिंह धोनी ने 72वां अर्धशतक जड़कर सौरव गांगुली की बराबरी की
- क्या विश्वकप के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं?
- अंगूठे से खून बह रहा था फिर भी मैदान पर डटे हुए थे एमएस धोनी
- बड़ा दावा, विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे महेन्द्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने में अद्भुत काबिलियत
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने की काबिलियत अद्भुत है और वह गेंदबाजों की तुलना में इसमें माहिर हैं तथा स्टंप के पीछे उनकी मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है।
कुलदीप दो विश्व खिताब के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाने में भारत की अगुवाई करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ खेलकर खुद को भाग्यशाली समझते हैं।
कुलदीप ने कहा कि वह हमेशा हम गेंदबाजों का मार्गदर्शन करते हैं, जब भी उन्हें महसूस होता है कि उन्हें कुछ बताना चाहिए तो वह बताते हैं। जब भी विकेटकीपर आपकी इस तरह मदद करता है तो गेंदबाज के लिए आसान हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कभी कभार गेंदबाज परिस्थतियों को अच्छी तरह समझ नहीं पाता लेकिन विकेटकीपर स्थिति को अच्छी तरह जान जाता है। माही भाई इसी तरह करते हैं।
