1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकेट के पीछे के 800 शिकार पूरे

Mahendra Singh Dhoni
दुबई। पूर्व कप्तान और मौजूदा भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने विकट के पीछे 800 शिकार पूरे करने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर ली है।
 
 
37 वर्षीय धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को एशिया कप के फाइनल में 2 स्टंपिंग करने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय और दुनिया के 3रे विकेटकीपर बन गए। धोनी ने पारी में 2 स्टंपिंग से एशिया कप में सर्वाधिक स्टंपिंग का नया रिकॉर्ड बनाया और श्रीलंका के कुमार संगकारा (9 स्टंपिंग) को पीछे छोड़ दिया।
 
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी ने टेस्ट में 90 मैचों में 256 कैच और 38 स्टंपिंग, 327 वनडे में 306 कैच और 113 स्टंपिंग तथा 93 ट्वंटी-20 में 54 कैच और 33 स्टंपिंग की हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट के पीछे 998 और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने 905 शिकार किए हैं। (वार्ता)
अगला लेख
शारजाह में दूसरी टी 10 लीग में खेलेंगे दुनिया में धूम मचाने वाले धुरंधर क्रिकेटर