Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni

धोनी ने बनाया अर्धशतकों का शतक

Mahendra Singh Dhoni
पूर्व भारतीय कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रविवार को 79 रन की पारी खेलने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में अर्धशतकों का शतक पूरा कर लिया।
 
धोनी का 302वें वनडे में यह 66वां अर्धशतक था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी ने 90 टेस्टों में 33 अर्धशतक जमाए थे। ट्वेंटी-20 में धोनी ने एक ही अर्धशतक बनाया है। तीनों प्रारुप में इस तरह उनके अर्धशतकों का आंकड़ा 100 पहुंच चुका है।
 
धोनी इसके साथ ही 100 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज और ओवरआल 14वें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत में उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर (164 अर्धशतक), राहुल द्रविड़ (146) और सौरभ गांगुली (107) को हासिल थी। सचिन के नाम तो सर्वाधिक अर्धशतकों का विश्व रिकॉर्ड है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोनिया ने जीता स्वर्ण, महिला मुक्केबाजों को कुल नौ पदक