1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Lasith Malinga, Shahid Afridi, records, T20 cricket matches

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने शाहिद अफरीदी का ये रिकॉर्ड तोड़ा

T20 cricket
पल्लेकेल। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद आफरीदी का ट्वंटी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 
मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले गए पहले ट्वंटी-20 मुकाबले में 2 विकेट झटके और इसके साथ ही उनके अंतरर्राष्ट्रीय ट्वंटी-20 क्रिकेट में 99 विकेट हो गए जो किसी भी गेंदबाज के इस प्रारुप में लिए विकेट से ज्यादा हैं। 
 
आफरीदी के 99 मैचों में 98 विकेट हैं और अब मलिंगा उन्हें पछाड़कर ट्वंटी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने 74 मैच में यह कारनामा किया।
अगला लेख
आखिर Mohammed Shami को सताकर पत्नी हसीन जहां को क्या हासिल होगा?