1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Kings XI Punjab, Mike Hassan

माइक हैसन बने किंग्स इलेवन पंजाब के कोच

Kings XI Punjab
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के पूर्व प्रमुख कोच माइक हैसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वंटी 20 लीग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के नए प्रमुख कोच नियुक्त किए गए हैं।
         
 
इस वर्ष जून में ही हैसन 6 वर्षों के कार्यकाल के बाद न्यूजीलैंड के कोच पद से हट गए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम से विश्राम लेते हुए उन्होंने एक वर्ष पूर्व ही कीवी टीम का साथ छोड़ दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 2019 विश्वकप के बाद समाप्त होना था। 
 
43 साल के हैसन ऑस्ट्रेलियाई ब्रैड हॉज की जगह लेंगे, जो आईपीएल के पिछले सत्र में पंजाब के कोच रहे थे।
अगला लेख
IND vs WI 4th ODI : चौथे दोहरे शतक के बारे में सोचा नहीं था : रोहित