सम्बंधित जानकारी
- ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा सख्त रवैया दिखाना चाहिए था : माइकल क्लार्क
- युवा टीम ने दिया भारतीय क्रिकेट का जादुई पल: सुनील गावस्कर
- ऐतिहासिक जीत के बाद यह कहा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने
- इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम घोषित, कोहली बने कप्तान, हार्दिक की वापसी
- खिलाड़ी चोटिल, सभी टॉस हारे, फिर भी अविजित हैं कप्तान रहाणे
पीटरसन की टीम इंडिया को चेतावनी, असली टीम तो अब आ रही है
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ट्वीट कर भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत का भरपूर जश्न मनाने के लिए कहा लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि उसका मुकाबला करने के लिए असली टीम तो अब पहुंच रही है।
पीटरसन ने मंगलवार को ब्रिसबेन टेस्ट में भारत की तीन विकेट से जीत के बाद यह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, इंडिया (भारत)- यह (इस) ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है।
पीटरसन ने इंग्लैंड की टीम के आगामी दौरे के संदर्भ में लिखा, 'लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में।' उन्होंने आगे लिखा, 'सतर्क रहें। दो सप्ताह में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।'
India - yeh aitihaasik jeet ka jashn manaye kyuki yeh sabhi baadhao ke khilaap hasil hui hai
— Kevin Pietersen (@KP24) January 19, 2021
LEKIN , ASLI TEAM toh kuch hafto baad a rahi hai jisse aapko harana hoga apne ghar mein .
Satark rahe , 2 saptaah mein bahut adhik jashn manaane se saavadhaan rahen
इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में विराट कोहली कमान संभालेंगे। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। चार मैचों की श्रृंखला चेन्नई और अहमदाबाद में पांच फरवरी से खेली जाएगी। (भाषा)
