जसप्रीत बुमराह का दूसरे टेस्ट से बाहर होना लगभग तय, अब क्या होगा?
जसप्रीत बुमराह का दूसरे टेस्ट से बाहर होना लगभग तय हो गया है। इंग्लैंड दौरे से पहले ही कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने यह बात साफ कर दी थी कि कार्यभार प्रबंधन के कारण जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के दौरे पर सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेलेंगे।
लीड़्स में खेले पहले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 24.5 ओवर डालकर 83 रन देकर 5 विकेट लिए लेकिन दूसरी पारी में 19 ओवरों में भी 50 से ज्यादा रन देकर उनको कोई विकेट नहीं मिला। ली़ड्स टेस्ट में वह करीब 45 ओवर डाल चुके हैं।
लेकिन अब मीडिया सूत्रों से खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट से बाहर होकर तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ेगे और शायद चौथा टेस्ट खेलकर पांचवे टेस्ट के लिेए भारतीय टीम से वापस जुड़े।
पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कुछ शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वह कपिल देव द्वार सेना देशो में सबसे ज्यादा 12 बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। वहीं इन्हीं देशो में 150 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले वह पहले एशियाई गेंदबाज बने। उन्होंने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा।
लीड़्स में खेले पहले टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 24.5 ओवर डालकर 83 रन देकर 5 विकेट लिए लेकिन दूसरी पारी में 19 ओवरों में भी 50 से ज्यादा रन देकर उनको कोई विकेट नहीं मिला। ली़ड्स टेस्ट में वह करीब 45 ओवर डाल चुके हैं।
पहला टेस्ट हार जाने के बाद भारत को उनसे दूसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद थी लेकिन दूसरे टेस्ट में उनके ना शामिल होने की खबरे आ रही हैं। पहले यह अटकले लगाई जा रही थी कि वह तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे क्योंकि दूसरे टेस्ट में 7 दिन का अंतर है और इस दौरान वह खुद को तरोताजा कर सकते हैं।NO BUMRAH AT EDGBASTON.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 26, 2025
- Jasprit Bumrah likely to miss the 2nd Test Vs England due to workload management. He's set to play the 3rd Test. (Express Sports). pic.twitter.com/ET3cl6KwSZ
लेकिन अब मीडिया सूत्रों से खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट से बाहर होकर तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ेगे और शायद चौथा टेस्ट खेलकर पांचवे टेस्ट के लिेए भारतीय टीम से वापस जुड़े।