1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ishan Kishan smashes double century in Duleep Trophy Final

इशान किशन ने शानदार 251 रन बनाकर ईस्ट जोन को पहुंचाया 700 पार (Video)

Ishan Kishan
कप्तान इशान किशन (270) और कुमार कुशाग्र (101) रन की शानदार पारियों के दम पर पूर्व क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को पहली पारी में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

आज पूर्व क्षेत्र ने कल के चार विकेट पर 385 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पूर्व क्षेत्र का पांचवां विकेट कुमार कुशाग्र के रूप में गिरा। उन्हें त्रिपुराणा विजय ने आउट किया। कुशाग्र ने 132 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 101 रनों की पारी खेली। इसी दौरान इशान किशन ने अपना दूसरा प्रथम श्रेणी दोहरा शतक पूरा किया। वह चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट हो गये थे।


अनुकूल रॉय (45), कुनैन कुरैशी (40) और मोहम्मद शमी (28) रन बनाकर आउट हुये। कुरैशी और शमी को श्रेयस गोपाल ने आउट किया। अनुकूल रॉय शेख रशीद का शिकार बने। इशान किशन एक बार फिर से मैदान में उतरे। वह अपने तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे कि इसी दौरान 163वें ओवर की दूसरी गेंद पर त्रिपुराणा विजय ने उन्हें आउट कर दिया।

इशान किशन ने 334 गेंदों में 30 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 270 रनों की विशाल पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विजय ने मुकेश कुमार (शून्य) को आउट कर पूर्व क्षेत्र की पारी का 708 रन पर अंत कर दिया। अंपायरों ने इसी के साथ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी। दक्षिण क्षेत्र की ओर से त्रिपुराणा विजय ने चार विकेट लिये। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को दो-दो विकेट मिले। शेख रशीद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
2027 एकदिवसीय विश्व कप तक केविन पीटरसन बने इंग्लैंड के मेंटॉर