1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL 11, IPL, Indian Premier League

7 अप्रैल से 27 मई तक खेला जाएगा आईपीएल

IPL 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सत्र सात अप्रैल को शुरू होगा और इसका फाइनल 27 मई को खेला जाएगा। आईपीएल संचालन परिषद ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंबई इस धनाढ्य टी20 लीग के उद्घाटन मैच और फाइनल की मेजबानी करेगा।


आईपीएल संचालन परिषद ने इसके साथ ही मैचों के समय में बदलाव करने का भी फैसला किया है जो इससे पहले दोपहर बाद चार बजे और रात आठ बजे से शुरू होते थे। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, प्रसारकों ने मैचों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था और आईपीएल संचालन परिषद ने सैद्धांतिक तौर पर इसे स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा, अब आठ बजे वाले मैचों का सीधा प्रसारण सात बजे से जबकि चार बजे वाले मैचों का शाम पांच बजकर 30 मिनट से होगा। किंग्स इलेवन पंजाब अपने चार घरेलू मैच मोहाली में जबकि तीन इंदौर में खेलेगा। दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद आईपीएल में वापसी करने वाले राजस्थान रायल्स के घरेलू मैचों का फैसला राजस्थान उच्च न्यायालय की 24 जनवरी को होने वाली सुनवाई के बाद किया जाएगा।

आईपीएल की 27 और 28 जनवरी को नीलामी होगी जिसमें 360 भारतीयों सहित 578 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। (भाषा)
अगला लेख
लचर प्रदर्शन के बाद कोच रवि शास्त्री ने दी ये सफाई...