1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian Team, Mens Hockey World Cup

भारत ने 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की

Indian Team
लुसाने। भारत समेत तीन देशों ने अगले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
 
भारत तीन बार विश्व कप का मेजबान रह चुका है। उसने 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है। बेल्जियम और मलेशिया ने भी अपनी दावेदारी रखी है। वे एक से 17 जुलाई 2022 के बीच मेजबानी करना चाहते हैं। 
 
एफआईएच ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पांच देशों ने महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है। जर्मनी, स्पेन और नीदरलैंड एक से 17 जुलाई 2022 तक मेजबानी करना चाहते हैं जबकि मलेशिया ओर न्यूजीलैंड 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच मेजबानी के इच्छुक हैं। 

एफआईएच का एक कार्यसमूह 6 नवंबर को होने वाली बैठक में सभी की दावेदारी पर गौर करके कार्यकारी बोर्ड को अनुशंसा भेजेगा। इस पर अंतिम फैसला 8 नवंबर 2019 को होगा।
अगला लेख
द. अफ्रीकाई क्रिकेटर मार्कराम को मुक्का मारना पड़ा भारी, चोट के कारण रांची टेस्ट क्रिकेट से हुए बाहर