1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian cricket team team India

भारतीय टीम के आठ सदस्य यहां पहुंचे, कोहली कल आएंगे

Indian cricket team
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के आठ सदस्य आज यहां अलग-अलग समूह में यहां पहुंचे जबकि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पूर्व कप्तान विराट कोहली कल यहां पहुंचेंगे। स्थानीय मैनेजर ने बताया कि दोपहर मुंबई से आने के बाद तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ उमेश यादव सबसे पहले होटल पहुंचे। टेस्ट टीम में वापसी कर रहे शिखर धवन इसके बाद होटल पहुंचे।
 
उन्होंने बताया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली कल सुबह पहुंचेंगे जबकि टीम के छ: अन्य सदस्य आज रात पहुंचेंगे जिसमें रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। कोच रवि शास्त्री भी आज रात पहुंचेंगे। पहला टेस्ट यहां 16 नवंबर से खेला जाएगा।
 
श्रीलंका के खिलाफ इस साल उसी की सरजमीं पर सभी प्रारूपों में मिलाकर 9-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम अब स्वदेश में इस टीम के खिलाफ तीन टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। (भाषा)
अगला लेख
सानिया मिर्जा के घुटने में चोट, सर्जरी का फैसला जल्द