1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian cricket team could not practice on Sunday due to rain

बारिश के कारण रविवार को अभ्यास नहीं कर पाई भारतीय क्रिकेट टीम

Indian cricket team
मेलबर्न। भारतीय टीम बारिश के कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर रविवार को अभ्यास नहीं कर पाई और खिलाड़ियों को जिम में जाकर समय बिताना पड़ा। तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी में शुरू होना है और भारतीय टीम मेलबर्न में उसकी तैयारी कर रही है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, भारत का एमसीजी पर आज होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को सिडनी के लिए रवाना होंगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा था कि उप कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के पांच टेस्ट खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है और यह जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया है।

एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो डाली थी जिसमें ये पांचों एक इनडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे जिसके बाद यह कदम उठाया गया। बीसीसीआई ने पहले अपने स्तर पर जांच से इनकार किया लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में कहा कि मामले की संयुक्त जांच की जा रही है। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।(भाषा)
अगला लेख
सौरव गांगुली की हालत स्थिर, एक और एंजियोप्लास्टी पर फैसला जल्द