1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India to play three ODI series against Afghanistan after IPL
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 2 मार्च 2026 (15:44 IST)

अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा भारत, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

India
भारत जून में अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की घरेलू सीरीज की मेजबानी करेगा।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाद यह दौरा छह जून से शुरू होगा और 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को क्रमशः धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन एकदिवसीय खेले जाएंगे।

यह दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट होगा। इससे पहले 2018 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जिसे भारत ने एक पारी और 262 रन से अफगानिस्तान को हराया था। यह टेस्ट मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं होगा।
यह भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज भी होगी। अब तक दोनों टीमें इस प्रारुप में केवल एशिया कप और विश्व कप में ही आमने-सामने हुए हैं।

मौजूदा टी-20 विश्व कप के बाद भारत की पहली सीरीज होगी। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम एक से 19 जुलाई तक पांच टी-20 और तीन एकदिवसीय सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगा। वहीं अफगानिस्तान विश्व कप समाप्त होते ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में श्रीलंका की मेजबानी करेगा और तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा।
ये भी पढ़ें
दुबई में फंसी पीवी सिंधू नहीं खेल पाएंगी इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप