U19 World Cup 2024 का Schedule, जानें समय, टीम और अन्य जानकारियां
भारत मौजूदा चैंपियन है और दक्षिण अफ्रीका में छठी बार खिताब जितने की कोशिश करेगा
U19 World Cup 2024 : दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज (SA vs WI), आयरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के मुकाबला के साथ 2024 U19 विश्व कप आज याने 19 जनवरी से शुरू हो चूका है, मैच Bloemfontein और Potchefstroom में खेले जाएंगे।
पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित किया जाना था लेकिन ICC ने सरकारी हस्तक्षेप के कारण उसके क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया और फिर अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी। इस कारण प्रतियोगिता का नया कार्यक्रम जारी करना पड़ा। भारत अपनी जीत की संख्या छह तक पहुंचाने की कोशिश करेगा। वे रिकॉर्ड विजेता हैं (5), ऑस्ट्रेलिया (3) U19 विश्व खिताब जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
A look back at the winners of the #U19WorldCup over the years
— ICC (@ICC) January 14, 2024
Who will lift the trophy in 2024?
More https://t.co/wdf5nkirCc pic.twitter.com/4GFwn6ofrE
भारत का अभियान शनिवार को बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के खिलाफ मैच से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट प्रसिद्ध रूप से वह स्थान रहा है जहां भारत के कुछ सबसे बड़े नामों ने पहली बार सुर्खियां बटोरीं जैसे कि 2000 में Yuvraj Singh, 2006 में Rohit Sharma, 2008 में Virat Kohli और Ravindra Jadeja, 2016 में Rishabh Pant और Ishan Kishan और हाल ही में Shubman Gill (2018) और Yashasvi Jaiswal (2020)
भारतीय टीम (U-19 World Cup Indian Squad)
उदय सहारन (Uday Saharan) दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 Asia Cup में भाग ले रही टीम को बरकरार रखने का फैसला किया है। विश्व कप से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन देशों की श्रृंखला में भाग लेगी जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड है।
The Uday Saharan-led squad is ready for the #U19WorldCup
— BCCI (@BCCI) January 19, 2024
Get ready to support the #BoysInBlue as they take on Bangladesh tomorrow in their opening game of the tournament #TeamIndia pic.twitter.com/JJuaHs14In
पांच बार की चैम्पियन भारत को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ Group A में है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। टीम इसके बाद 25 और 28 जनवरी को क्रमश: आयरलैंड और अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। अंडर-19 विश्व कप का फाइनल 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाएगा।
अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :
Indian U-19 Squad :
Arshin Kulkarni, Adarsh Singh, Rudra Mayur Patel, Sachin Dhas, Priyanshu Moliya, Musheer Khan, Uday Saharan (c), Aravelly Avanish Rao (wk), Saumy Kumar Pandey (vc), Murugan Abhishek, Innesh Mahajan (wk), Dhanush Gowda, Aaradhya Shukla, Raj Limbani, Naman Tiwari. (Reserves: Prem Devkar, Ansh Gosai, Mohamed Amaan)
Group A : भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका।
Group B : इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड।
Group C : ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे।
Group D: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच कहाँ और कैसे देखें?
भारत बनाम बांग्लादेश आईसीसी अंडर-19 पुरुष विश्व कप 2024 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। (IND vs BAN U-19 World Cup Timings) और मैच का भारत में सीधा प्रसारण Disney+Hotstar और Star Sports Network पर किया जाएगा।

