बिना मैदान पर उतरे मिलेगी अफगानिस्तानी महिला क्रिकेटरों को पगार, यह 3 बोर्ड देंगे पैसा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विस्थापित अफगान महिला क्रिकेटरों को सहायता के लिए एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।आईसीसी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के साथ मिलकर अफगानिस्तान की महिला खिलाड़ियों को यह वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
इस पहल के तहत आईसीसी अफगानिस्तान की महिला खिलाड़ियों का आवश्यक संसाधन मुहैया कराने के लिए सीधे तौर पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक कोष स्थापित करेगा। इससे इन खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय उन्नत कोचिंग, सुविधाओं के साथ खेल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इस पहल को लेकर आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में हम समावेशिता को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर क्रिकेटर को अपनी परिस्थितियों की परवाह किए बिना चमकने का अवसर मिले।
(एजेंसी)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें