1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Fast bowler Harshal Patel's sister passes away

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन

Harshal Patel
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन अर्चिता पटेल का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इस बीच हर्षल अपने घर रवाना हो गए हैं और एक दिन बाद फिर टीम के साथ जुड़ेंगे।

खबरों के अनुसार, हर्षल की बहन का निधन होने के बाद आरसीबी मैनेजमेंट ने आनन-फानन में उनके घर जाने का इंतजाम किया। मैनेजमेंट की मदद से हर्षल अपने घर पहुंच चुके हैं।

बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वे फिर से आईपीएल में अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। इसकी वजह से हर्षल को अब वापस बबल में आने के लिए क्वारंटीन प्रक्रिया के नियन से गुजरना पड़ सकता है।

हर्षल की बहन की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। शनिवार को डबल हेडर मुकाबले के दूसरे मैच में बैंगलोर का सामना मुंबई टीम से हुआ था। इस मैच के दौरान ही हर्षल की बहन के निधन की खबर सामने आई थी।
अगला लेख
विराट कोहली चूके अर्धशतक, लेकिन बैंगलोर के लिए इन खिलाड़ियों ने किया कमाल