सम्बंधित जानकारी
- प्रीति को पसंद आ गया यह कंगारू गेंदबाज जिसने डेब्यू टी-20 में ली हैट्रिक (वीडियो)
- तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने गर्लफ्रेंड नताशा से की शादी, SRH ने इंस्टा पर दी बधाई
- टेस्ट में बेस्ट कप्तान बनने की ओर विराट, कुल टेस्ट जीत में है चौथे स्थान पर
- मैक्सवेल से लेकर कमिंस तक, सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलेंगे आईपीएल 2021
- CSK ने धोनी के चेन्नई आगमन को बताया 'लॉयन डे एंट्री', फैंस की लगी एयरपोर्ट पर भीड़ (वीडियो)
धोनी का यह जबरा फैन 100 रुपए की गड्डियों पर लिख रहा है माही का नाम (वीडियो)
महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्टरीय क्रिकेट को छोड़े हुए करीब एक साल से ज्यादा हो गए लेकिन उनका फैन क्लब कम नहीं हुआ। महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए ही उनके फैंस आईपीएल देखते हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट में वह अपने थाला को विकेट के पीछे ग्लब्स में और विकेट के आगे बल्ला थामे देख सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के फैंस अलग अलग प्रकार के होते हैं। कोई थाला का नाम अपने घर पर लिखवा लेता है और पूरे घर को चेन्नई सुपर किंग्स की थीम में पीले रंग में रंग डालता है तो कोई धोनी का नाम टैटू करवा लेता है। कई फैंस धोनी के नए नए लुक ट्राए करते रहते हैं।
लेकिन एक फैन सबसे अलग है। वह नए 100 रुपए के नोटों की गड्डियों पर धोनी का नाम लिख रहा है। यह एक वीडियो आज चर्चा का विषय रहा जिसमें एक फैन ने यह वीडियो एक चैनल के वीडियो के प्रतिउत्तर में अपलोड किया। हालांकि चर्चा का विषय कुछ अलग ही था।
इस ट्विटर हैंडल का नाम धोनी है। कुल 3 फोलोअर्स वाले इस हैंडल में वीडियो ने कैप्शन में लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी का नाम हर नोट पर होना चाहिए। वीडियो में वह 100 रुपए के नोट के रिक्त दाहिने हिस्से पर धोनी नाम हर नोट पर लिख रहा था।
हालांकि इस वीडियो को कुछ हैंडलस ने पसंद नहीं किया। एक ट्रोल ने तो माही पर कटाक्ष करने के अंदाज में यह तक लिख दिया कि शायद इस कारण ही अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी है।
Reason Why Indian Economy Growing Very Slow... https://t.co/2VjKRqRIMc
— Babu Bhaiya (@Shahrcasm) August 22, 2021
गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे।उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। आईपीएल 2021 के पहले ही मैच में दिल्ली के आवेश खान ने उनको 0 पर बोल्ड कर दिया था। अभी तक खेले गए 7 मैचों में माही सिर्फ 37 रन बना पाए हैं। हैंडल ने धोनी के गिरते हुए स्ट्राइक रेट पर कटाक्ष किया।
इसके अलावा कुछ ऐसे कमेंट्स इस ट्वीट पर देखे गए।
@iamFirki ye tu kya kar rha bsdk
— Professor cheems (@professorcheem) August 22, 2021
Ab m in notes ko kisi dukan wale se le lunga ( coz I am dumb) or fir mujhse koi nhi lega...
Isliye hi GDP grow nhi ho rhi....
I cracked
— siddhartha singh rajput (@sidvidrajput) August 22, 2021
Gambhir likh do.. fir koi credit nahi dega modi ko
— Raju (@ITUSAlumni) August 22, 2021
भारत के लिए धोनी ने 350 वन-डे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेले। करियर के आखिरी चरण में वे खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं।
उन्होंने वन-डे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई।
आंकड़ों से हालांकि धोनी के करियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता। धोनी की कप्तानी, मैच के हालात को भांपने की क्षमता और विकेट के पीछे जबर्दस्त चुस्ती ने पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों को दीवाना बना दिया था।यह वीडियो भी उस दीवानगी का ही एक नमूना है। (वेबदुनिया डेस्क)
