1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. England won the toss and elected to field first against India

फिर टॉस जीता इंग्लैंड ने, भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड का चौथे टेस्ट में पहले गेंदबाजी का फैसला, भारत के लिए पदार्पण कर रहे कंबोज

India
ENGvsIND इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।चोटों से जूझ रहे भारत ने तीन बदलाव करते हुए करुण नायर, नितीश रेड्डी और आकाशदीप की जगह साई सुदर्शन, शारदुल ठाकुर और पदार्पण कर रहे अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड ने भी एक बदलाव करते हुए लार्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियान डॉसन को टीम में जगह दी है।इंग्लैंड पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।(भाषा)
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कम्बोज

इंग्‍लैंड एकादश :- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्‍टोक्‍स (कप्तान), जैसी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्‍स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
ऑस्ट्रेलिया ने विदाई मैच में रुला दिया वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को (Video)