1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. England won the toss and elected to field first against India

पांचवे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

Ben Stokes
बर्मिंघम:इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शुक्रवार को यहां भारत के खिलाफ श्रृंखला के पांचवें टेस्ट में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव आने के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे जिससे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी गयी है। रोहित की अनुपस्थिति में चेतेश्वर पुजारा पारी का आगाज करेंगे।

पांच मैचों की श्रृंखला का यह पांचवां टेस्ट कोविड-19 मामलों के कारण नहीं हो पाया था जिसमें भारत 2-1 से आगे चल रहा है।(भाषा)
अगला लेख
जॉस बने इंग्लैंड क्रिकेट के बॉस, वनडे और टी-20 में होंगे कप्तान