1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. England Test spinner included in Rashid and Moin tea

पिच के मिजाज बिगड़ने से इंग्लैंड ने स्पिनरों पर दांव लगाया, राशिद और मोइन टीम में शामिल

Cricket
लंदन। आदिल राशिद और अनुभवी मोइन अली को भारत के खिलाफ एक अगस्त से एजबस्टन में खेले जाने वाले पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है जबकि एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर नवोदित चेहरा हैं।
 
 
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एक अगस्त से शुरू होगा जिसके पहले मैच के लिए गुरूवार को मेजबान देश ने 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इंग्लिश टीम में स्पिनर आदिल को दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद पहली बार टेस्ट टीम में बुलाया गया है तो मोइन की भी वापसी हुई है जिन्हें एशेज सीरीज के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। मोइन ने 2014 में भारत के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में 23 के औसत से 19 विकेट लिए थे।
 
इंग्लैंड में इस बार गर्म मौसम के चलते पिचें स्पिनरों की मददगार मानी जा रही हैं ऐसे में इंग्लिश टीम स्पिन जोड़ी के तौर पर मोइन और राशिद के एजबस्टन में खेलने की प्रबल संभावना है। राशिद को यदि अंतिम एकादश में मौका मिलता है तो 2015-16 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पदार्पण के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में यह उनकी पहली मौजूदगी होगी।

राशिद ने फरवरी में यार्कशायर के साथ सीमित ओवर प्रारूप के लिए करार करने के बाद से टेस्ट प्रारूप नहीं खेला है। लेकिन नए राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने इस बार टेस्ट टीम में खिलाड़ियों को सीमित ओवर प्रारूप में उनके प्रदर्शन की बदौलत चुना है और मई में पाकिस्तान सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत जोस बटलर की भी वापसी हुई है।
 
स्मिथ ने टीम चयन को लेकर कहा, चयन बैठक से पूर्व आदिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है और इंग्लैंड के लिए श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी वह खेलेंगे। वह 2019 सत्र में टेस्ट क्रिकेट की अहमियत को समझते हैं।
 
टीम इस प्रकार है - जो रूट(कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो(विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलेस्टेयर कुक, सैम कुरन, कीटन जेनिंग्स, डेविड मलान, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स।
अगला लेख
भारत न खेले एशिया कप : सहवाग