1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. England skipper Ben Stokes reflects on Oval Test Debacle

जीते हुए मैच को हारने पर इंग्लैंड टीम पर क्या बोले बेन स्टोक्स (Video)

मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं: स्टोक्स

England
ENGvsIND इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं।भारत के छह रन से मैच जीतने पर बेन स्टोक्स ने कहा कि गेम ना खेल पाना कठिन है। दोनों ही टीमों ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी पूरी ऊर्जा के साथ खेला। इस सीरीज का हिस्सा रहना गर्व का हिस्सा रहा और मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। (वोक्स को बल्लेबाजी के लिए भेजने पर) यह दर्शाता है कि इन खिलाड़ियों के लिए देश के लिए खेलना कितना मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और भारत की सीरीज हमेशा एक बड़ी सीरीज होती है और कई बार भावनाएं खुलकर सामने आ जाती हैं। हर कोई अपने देश का प्रतिनिधित्व करने आता है। जब आप मैच की शुरुआत में एक गेंदबाज कम हो जाते हैं तो अन्य गेंदबाजो के ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाती है।
स्टोक्स को उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज से पहले छह से सात हफ्तों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।स्टोक्स आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलने से निराश दिखे लेकिन उनका मजाकिया लहजा बरकरार रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक मांसपेशी की चोट है जिसका उच्चारण मैं नहीं कर सकता क्योंकि मुझे नहीं पता कि इसे कैसे कहूं (मुस्कुराते हुए)। हमने यह फैसला लेने में जितना हो सका उतना समय लिया।’’


लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
मोहम्मद सिराज ने बिना Work Load Management के 5 टेस्ट में डाली 1000 गेंदें और चटका डाले 23 विकेट