सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. England, Cricket Team, Sri Lanka Cricket Team
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (15:35 IST)

इंग्लैंड के क्रिकेटरों को श्रीलंका में राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रहने की ताकीद

England
कोलंबो। इंग्लैंड के क्रिकेटरों को इस समय राजनीतिक उथलपुथल से जूझ रहे श्रीलंका में किसी भी तरह के राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रहने की ताकीद की गई है।
 
 
श्रीलंका में राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त करके उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को शपथ दिलाई। 
 
इंग्लैंड के प्रवक्ता डैनी रूबेन ने कहा, हम सतर्कता बरत रहे हैं और राजनीतिक सभाओं या प्रदर्शनों से बच रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, हमें श्रीलंका में राजनीतिक प्रदर्शनों की जानकारी है लेकिन हम पूरा ध्यान पहले टेस्ट की तैयारी पर लगा रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में छह नवंबर से खेला जायेगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गेंद से छेड़खानी मामले पर समीक्षा रिपोर्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन पर इस्तीफे का दबाव