1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. David Warner hits centuary on Birthday, Australia beats Srilanka

वॉर्नर का बर्थडे पर तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 134 रनों से हराया

David Warner
एडीलेड। डेविड वार्नर ने बर्थडे पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से तूफानी पारी खेलते हुए टी20 क्रिकेट में पहला शतक जमाया। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहले मैच में 134 रन से हरा दिया।
 
अपना जन्मदिन मना रहे वार्नर ने नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने कप्तान आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल के साथ शतकीय साझेदारियां की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम नौ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए।
 
एशेज श्रृंखला और फिर घरेलू सत्र में खराब फार्म में रहे वार्नर ने अपना शतक 56 गेंद में चार छक्कों और दस चौकों की मदद से पूरा किया। एशेज में वह दस पारियों में 95 रन ही बना सके थे। उनके अलावा फिंच और मैक्सवेल ने भी अर्धशतक जमाए। श्रीलंका के लिये कासुन रजीता ने चार ओवर में 75 रन दे डाले जो टी20 क्रिकेट में सबसे महंगा स्पैल है।
 
जवाब में श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। कमिंस ने धनुष्का गुणतिलका (11) और भानुका राजपक्षे (2) को पैवेलियन भेजा। श्रीलंका के लिए दासुन शनाका ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।
चित्र सौजन्य : ट्विटर
अगला लेख
6 बातों से जानिए गांगुली क्यों है भारतीय क्रिकेट के 'संकटमोचक' की भूमिका में