सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : स्वीडन ने तोड़ा कोरिया का दिल
- अय्यर, शॉ, इशान के अर्धशतकों की बदौलत भारत ए की जीत से शुरुआत
- अकेले में पसीना बहा रहे हैं महेन्द्रसिंह धोनी, जमकर कर रहे हैं अभ्यास
- 199 शतक और 61 हज़ार रन बनाने वाले इस महान क्रिकेटर को भुला दिया गया
- डीडीसीए चुनाव : मदनलाल को 1983 विश्व कप नायकों का समर्थन
प्रवासियों के कारण स्वीडन में लोकप्रिय हो रहा क्रिकेट
स्टॉकहोम। स्वीडन के मैदानों पर अब बल्ले और गेंद की चमक दिख रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रवासियों के कारण इस देश में क्रिकेट धीरे-धीरे लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है। ऐसे देश में जहां आइस हॉकी का दबदबा है, वहां 10 साल पहले तक बमुश्किल ही किसी को क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस खेल की लोकप्रियता बढ़ी है।
स्वीडन के विभिन्न शहरों में अब 65 टीमें हैं। स्वीडिश क्रिकेट महासंघ के अध्यक्ष तारिक जुवाक ने कहा कि 3 या 4 साल पहले स्वीडन में 13 क्लब थे तथा खिलाड़ियों की संख्या 600 या 700 थी।
महासंघ के अब 4 डिवीजन हैं और 2,000 से अधिक खिलाड़ी उससे जुड़े हैं। इनमें से आधे खिलाड़ियों के पास स्वीडन की नागरिकता है जबकि बाकी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। केवल कुछ खिलाड़ी ही स्वीडन में जन्मे हैं। (भाषा)
