1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Champions Trophy : why mohammed siraj not selected in team india

Champions Trophy : मोहम्मद सिराज को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, क्या है 4 स्पिनर फॉर्मूले से कनेक्शन

भारत ने 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। मोहम्मद सिराज को नहीं मिली जगह।

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj news in hindi : स्पिन पर भारत की निर्भरता और पुरानी गेंद से मोहम्मद सिराज के प्रभावित नहीं कर पाने के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी टीम से उन्हें बाहर रहना पड़ गया। भारत ने 19 फरवरी से शुरू हो रहे आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिये 15 सदस्यीय टीम का शनिवार को ऐलान किया। भारत को अपने सारे मैच दुबई में खेलने हैं। ALSO READ: बुमराह की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर, शमी की वापसी, जायसवाल को पहली बार मिला वनडे में मौका
 
दुबई की पिचें तेज गेंदबाजों की ज्यादा मदद नहीं करती लिहाजा भारत ने वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप की तरह चार स्पिनरों कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को चुना है।
 
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम पर टीम का ऐलान करने के बाद मीडिया से कहा कि हम ऐसी टीम चाहते थे जिसमें हमारे पास दोनों विकल्प हों यानी नई गेंद से गेंदबाजी का और डैथ ओवरों का भी।
 
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिये उपलब्ध नहीं हैं और 12 फरवरी को अहमदाबाद में आखिरी मैच में ही लौटेंगे। नागपुर और कटक में पहले दो वनडे के लिये हर्षित राणा को चुना गया है।
 
रोहित ने स्वीकार किया कि सिराज की गैर मौजूदगी में टीम में अनुभव की कमी लग रही है लेकिन उन्होंने इस फैसले का कारण भी बताया।
 
उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि अर्शदीप सिंह आखिर में और मोहम्मद शमी नई गेंद से गेंदबाजी करे। अगर सिराज नई गेंद से गेंदबाजी नहीं कर रहा है तो वह उतना प्रभावित नहीं कर पाता। 
 
उन्होंने कहा कि हमने इस पर विस्तार से बात की और हम तीन तेज गेंदबाजों को ही लेकर जा रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि सारे हरफनमौला उपलब्ध हों। सिराज के लिये यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। हमें विशेष भूमिका के लिये विशेष खिलाड़ी चाहिये । (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
IPL 2025 के बाद बजेगी रिंकू सिंह -प्रिया सरोज की शादी की शहनाई