ट्विटर ने हटाया धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक, फैंस ने मचाया बवाल तो वापस दिखा प्रोफाइल पर
यूं तो महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए एक अरसा बीत गया है लेकिन अभी भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। थाला के फैंस सिर्फ माही को देखने के लिए आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते है। ऐसे में आज इतने फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर के साथ सोशल मीडिया पर अजीब वाक्या हुआ।
ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया। यह सर्वविदित है पूर्व कप्तान और विकेटकीपर होने के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी युवा दिलों की धड़कन है और उनकी सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग है फिर भी ट्विटर ने उनकी प्रोफाइल से ब्लू बैज हटा लिया। हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट का ब्लू टिक वापस दे दिया गया है।
प्रोफाइल पर अगर नजर डालें तो महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ट्वीट 8 जनवरी को किया था। ऐसे में ट्विटर का यह एक्शन देखकर माही के फैंस में खलबली मचना तय थी। अचानक से ही महेंद्र सिंह धोनी ट्विटर पर फिर ट्रैंड करने लग गए।
Blue tick of MS Dhoni on Twitter has been removed.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 6, 2021
MS Dhoni removes his blue tick on Twitter in protest against Gautam Gambhir's tweet on WC wins.
— Silly Point (@FarziCricketer) August 6, 2021
Twitter removes blue tick from @msdhoni account.
Meanwhile MS Dhoni at home :-- pic.twitter.com/Qqo6ZbRvNw
— (@Nar_fault) August 6, 2021
Ms dhoni lost his bluetick
Sources says that now Raina requested to twitter to remove his bluetick also pic.twitter.com/SB8oGcf02S
— Robin Saroy(Broken Kohli Fan) (@RobinSaroy2002) August 6, 2021
Twitter has removed the Blue Tick from MS Dhoni's account pic.twitter.com/dFRDSiBwJj
बैज ब्लू के लिए ट्विटर ने 6 तरह के खातों की पहचान की है, जिसमें 1) सरकार, 2) कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, 3) समाचार, 4) मनोरंजन, 5) खेल, 6) सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं। ब्लू वैरिफाइड बैज (ब्लू टिक) का सीधा अर्थ यह है कि वह अकाउंट जनहित से जुड़ा और वास्तविक है। किसी भी व्यक्ति को ब्लू टिक को हासिल करने के लिए ट्विटर अकाउंट का सक्रिय रहना जरूरी है।
आईपीएल 2021 में फॉर्म की वापसी की आस लगाए हुए हैं फैंस
संन्यास लेने के बाद माही अपने फैंस की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।
आईपीएल 2021 के पहले ही मैच में दिल्ली के आवेश खान ने उनको 0 पर बोल्ड कर दिया था। अभी तक खेले गए 7 मैचों में माही सिर्फ 37 रन बना पाए हैं। उनका बल्ला धीरे धीरे शांत होता जा रहा है। फैंस आईपीएल 2021 के दूसरे हिस्से में अपने माही से बड़ी पारियों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
आईपीएल 2021 के कैंपेन लीड है महेंद्र सिंह धोनी
गौरतलब है जब वीवो आईपीएल 2021 की अप्रैल में शुरुआत हुई थी तो कुछ समय पहले कैंपेन का मुख्य वीडियो रीलीज किया गया था। कभी अपने बालों के लिए मशहूर रहे धोनी मौंक लुक में दिखे थे। इस विज्ञापन में उनके सिर पर एक भी बाल नहीं थे। आईपीएल की टैगलाइन थी-इंडिया का अपना मंत्र। हो सकता है शेष बचे आईपीएल के लिए अब यह टैग लाइन बदली जाए।
स्टार इंडिया की क्रिएटिव टीम ने बनाए वीडियो की शुरुआत में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप में कुछ बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था। फिर धोनी को मौंक के रूप में दिखाया जाता है जो बच्चों को लालच के बारे में पढ़ाते हैं।

