सम्बंधित जानकारी
- एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ पूरी गंभीरता से खेलेंगे : शिखर धवन
- वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का चयन आज, कई खिलाड़ियों की फिटनेस और फार्म पर नजरें
- 'गब्बर' और 'हिटमैन' ने पाकिस्तान को 9 विकेट से धो डाला
- एशिया कप में भारत की 'दबंगई' के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके
- शिखर धवन ने इस तरह की युवराज सिंह की बराबरी
डी आर्की शॉर्ट का बड़ा स्कोर, शिखर धवन को पीछे छोड़ा
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के डी आर्की शॉर्ट लिस्ट 'ए' क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है। शॉर्ट ने 148 गेंदों में रिकॉर्ड 23 छक्कों की मदद से 257 रन बनाए और 11 रनों के अंतर से वे लिस्ट 'ए' क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से मात्र 11 रन ही पीछे रहे।
किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का एकदिवसीय प्रारूप में भी यह सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने अपनी इस पारी से जेएलटी वनडे कप में क्वींसलैंड के खिलाफ यह पारी खेली और अपनी टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 116 रन से जीत दिला दी। शॉर्ट ने इसी के साथ लिस्ट 'ए' में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में भारतीय बल्लेबाज धवन को पछाड़ दिया है जिनके 248 रन हैं।
धवन इसी के साथ सूची में खिसककर चौथे नंबर पर आ गए हैं जबकि भारत के ही रोहित शर्मा 264 रनों के साथ दूसरे नंबर पर जबकि अली ब्राउन 268 रनों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पारी में तीसरे नंबर पर उतरे शॉर्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन के पार नहीं जा सका।
उन्होंने 148 गेंदों की पारी में 15 चौके और 23 छक्के लगाते हुए 257 रन ठोंक डाले और 8वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। शॉर्ट ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपने 100, 150, 200 और 250 रन छक्के जड़ने के साथ पूरे किए। उनकी यह पारी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चौथा 200 के पार का स्कोर है। (वार्ता)
