1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ashton Agar told Jadeja his favorite player

एश्टोन एगर ने जडेजा को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी, कहा- 'रॉकस्टार' हैं वे

Ravindra Jadeja
मेलबोर्न। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में हैट्रिक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले एश्टोन एगर ने 'रॉकस्टार' रवीन्द्र जडेजा को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताते हुए कहा कि इस भारतीय हरफनमौला से बातचीत का उन्हें काफी फायदा मिला।
एगर ने बताया कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर जडेजा से मिली सलाह उनके काफी काम आई। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ श्रृंखला के बाद मैंने रवीन्द्र जडेजा से काफी बात की। स्पिन गेंदबाजी के बारे में उससे बातचीत करके मुझे काफी प्रेरणा मिली।
 
उन्होंने कहा कि वह दुनियाभर में मेरा सबसे पसंदीदा क्रिकेटर है। मैं उसकी तरह खेलना चाहता हूं। वह पूरा रॉकस्टार है। उसे खेलते देखने भर से मेरे भीतर आत्मविश्वास आ जाता है। बल्लेबाजी में उसका रवैया काफी सकारात्मक रहता है और वह मैदान पर उसी सकारात्मकता को लेकर उतरता है।
अगला लेख
INDvsNZ : केन विलियमसन की कप्तानी पारी, न्यूजीलैंड को 51 रनों की बढ़त