सम्बंधित जानकारी
- IPL 2020 का प्रदर्शन तय करेगा MS Dhoni के भविष्य का फैसला : Anil Kumble
- Travels Penny को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वनडे और टी-20 मैचों के लिए सहायक कोच बनाया
- 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 मैचों में 216 विकेट हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह की टी20 में वापसी तय
- Team India के कप्तान और 'रन मशीन' Virat Kohli 2019 में 274 दिन रहे नंबर-1
- T20 World Cup Schedule : जानिए कब और कहां होंगे Team India के मैच
अजिंक्य रहाणे की चेतावनी, न्यूजीलैंड में टेस्ट के दौरान मौसम के अनुकूल ढलना जरूरी
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में चलने वाली हवाओं से निपटने की तैयारी करनी होगी।
भारतीय टीम वेलिंगटन में 21 से 25 फरवरी और क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी से चार मार्च तक दो टेस्ट खेलेगी । इससे पहले पांच टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। रहाणे ने कहा, हमने वहां 2014 में भी खेला था। वहां मंद-मंद हवाएं चलती हैं। हालात के अनुरूप ढलना काफी अहम होगा।
उन्होंने कहा, पिछले दौरे पर मैने वेलिंगटन में खेला था लेकिन क्राइस्टचर्च में हम लंबे समय बाद खेलेंगे। रहाणे खास तौर पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर को खेलने का अभ्यास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, वेगनेर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आप सिर्फ एक नाम नहीं ले सकते। बल्लेबाजी इकाई के तौर पर आपको सभी का सम्मान करना होगा। मेजबान टीम को हालात की बखूबी जानकारी होगी लेकिन हमें अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा।
रहाणे के अनुसार अलग-अलग तरह की गेंदबाजी से निपटने के अलग तरीके हैं। हर किसी का अपना तरीका है। कुछ खिलाड़ी क्रीज के बाहर रहना पसंद करते हैं और कुछ क्रीज के भीतर। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में शरीर के पास खेलना काफी अहम होगा।
रहाणे ने कहा, आपको बेसिक्स पर ध्यान देना होगा। तकनीक के बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते। शरीर के एकदम करीब खेलना जरूरी है। रफ्तार और गति बिल्कुल अलग तरह की होगी। श्रृंखला से पहले रहाणे भारत 'ए' के लिए न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेंगे।
उन्होंने कहा, भारत 'ए' का दौरा भी साथ में रखना अच्छा है। इससे तैयारी पुख्ता होगी और हालात के अनुरूप ढलने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
