सम्बंधित जानकारी
- दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पृथ्वी शॉ का सामना करने के लिए कमर कसी
- गुप्ता घोटाला : दक्षिण अफ्रीकी वित्तमंत्री ने दिया इस्तीफा, 6 बार की थी गुप्ता परिवार से मुलाकात
- ताहिर को 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया
- दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा वनडे जीतकर क्लीनस्वीप किया
- महात्मा गांधी की पांचवीं पीढ़ी
डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीकी टी-20 लीग के लिए ड्राफ्ट में शामिल
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका के नए एमजांसी सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में 12 शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के 6 और 6 विदेशी खिलाड़ियों को मारकी खिलाड़ी चुना गया।
इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन, जैसन राय और डेविड मालान, विंडीज के क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के रशीद खान प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। जोहानिसबर्ग में बुधवार को होने वाले ड्राफ्ट में 6 टीमों में इन खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ रहेगी।
इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डिविलियर्स टीशवाने स्पार्टन्स की अगुवाई करेंगे। राष्ट्रीय कप्तान फाफ डु प्लेसिस पार्ल राक्स टीम में, हाशिम अमला डरबन हीट, जेपी डुमिनी केपटाउन ब्लिट्ज, कागिसो रबाडा जोजी स्टार्स और इमरान ताहिर नेल्सन मंडेला बे जाइंट्स टीम में होंगे। लीग 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच खेली जाएगी।
