गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. पेट्रोल - डीजल के रेट जारी, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (08:36 IST)

पेट्रोल - डीजल के रेट जारी, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

petrol diesel | पेट्रोल - डीजल के रेट जारी, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
आज बुधवार के लिए आईओसीएल ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। कई दिनों से बढ़ रही कीमतों पर आज विराम लगा है। आज कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 101.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.57 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 107.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

कल मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों ने करीब 22 दिन बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं, वहीं लगातार चौथे दिन डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 20 पैसे बढ़ाई गई थीं, वहीं डीजल 25 पैसे महंगा हुआ था।
 
चार महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 101.39 रुपए और डीजल 89.57 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 107.47 रुपए और डीजल 97.21 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 99.15 रुपए और डीजल 94.17 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 101.87 रुपए और डीजल 92.67 रुपए प्रति लीटर रहा।
ये भी पढ़ें
Live Updates : सीएम चन्नी ने बुलाई बैठक, सिद्धू को मनाने के प्रयास जारी