सम्बंधित जानकारी
- नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों में कीमत...
- पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
- एथेनॉल के लिए वाहनों पर लगेंगे फ्लैक्सी इंजन : नितिन गडकरी
- Crime News: बेटी के प्रेमी को पिता ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, युवती भी झुलसी
- GST काउंसिल बैठक की बड़ी बातें, दवाओं पर राहत, पेट्रोल डीजल पर उम्मीदें टूटीं
diesel prices | डीजल की कीमतें बढ़ीं, बीजापुर में पेट्रोल 104.42 रुपए प्रति लीटर
रायपुर। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 18 दिन बाद डीजल की कीमत में 20 से 21 पैसे तक की वृद्धि की गई है, जबकि पेट्रोल के दाम 19वें दिन भी स्थिर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में 18 दिन पहले पेट्रोल की कीमतों में 15 से 16 पैसे की कमी आई थी जबकि डीजल के दाम 17 पैसे घटे थे।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा में 104.42 रुपए प्रति लीटर है। दंतेवाड़ा में डीजल का दाम सबसे ज्यादा 99.59 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। जगदलपुर में पेट्रोल 101.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.81 रुपए प्रति लीटर है। रायपुर में पेट्रोल के दाम 99.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.04 रुपए प्रति लीटर है।
