Hanuman Chalisa
Wed, 5 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. RBI launch new Rs. 100 currency note

जल्द जारी होंगे 100 रुपए के नए नोट

Rs 100 notes
मुंबई। रिजर्व बैंक जल्दी ही 100 रुपए का नया नोट चलन में लाएगा। यह महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 की डिजाइन के अनुरूप होगा। आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा कि रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में 100 रुपए के नए नोट जारी करेगा। 
इसमें इंसेट लेटर ‘आर’ दोनों नंबर पैनलो में होगी। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।  नोट के पिछले भाग में छपाई वर्ष 2017 प्रकाशित होगा। नोट में जो विशेषताएं होंगी, उसमें नंबर पैनल में अंक का आकार बढ़ते हुए क्रम में होगा। इसमें नोट के सीधे भाग में ब्लीड लाइन और बड़े पहचान चिन्ह होंगे।  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के खिलाफ भारत फिर करेगा लक्षित हमले...